Skip to content

हिंदुत्व रक्षा महासंघ में सदस्यता और जिम्मेदारी

हिंदुत्व रक्षा महासंघ की  आधिकारिक वेबसाइट  https://hindutvarakshamahasangh.com/ पर आधिकारिक रूप से जुड़ने हेतु, कम से कम सामान्य सदस्य बनना आवश्यक है। इसके लिए न्यूनतम सदस्यता शुल्क 365 रुपया इसी  आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा । सक्रिय सदस्यता सेवा सहयोग राशि 1100 रूपये वार्षिक है | जिला कार्यकारिणी में दायित्व के लिए सक्रिय सदस्यता आवश्यक है। केवल सक्रिय सदस्यों का ही ID कार्ड संगठन के नियमानुसार तय शर्तो के अधीन जारी किया जाता है | ID कार्ड जारी करने के लिए संगठन के राष्ट्रीय कर्यालय के अलावा अन्य कोई भी अधिकृत नहीं है  भुगतान करने के बाद भुगतान की सूचना और विवरण संगठन के आधिकारिक WhatsApp नंबर 8949424077 पर भेजना अनिवार्य है।” उपरोक्त वेबसाइट पर दिया गया  फॉर्म सही जानकारी के साथ भरें।सदस्यता प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु कृपया अपनी पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो संगठन के आधिकारिक WhatsApp नंबर पर भेज दें।”“

महत्वपूर्ण सूचना: बिना भुगतान के सदस्यता मान्य नहीं होगी। सदस्यता फॉर्म के साथ सदस्यता सेवा सहयोग राशि जमा करना अनिवार्य है।” आपकी सदस्यता की पुष्टि प्रारम्भिक टेलीफोनिक परिचय  और  निर्धारित  दस्तावेजी सत्यापन के बाद की जाएगी।

हिंदुत्व रक्षा महासंघ के  केवल वही कार्यकर्ता प्रमाणित माने जाएंगे जिनका परिचय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट https://hindutvarakshamahasangh.com/ पर उपलब्ध है। संगठन की जिम्मेदारी और पद भी केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं को प्रदान किए जाएंगे जिन्होंने अनुशासन में रहकर संगठन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सदस्यता आवेदन किया है तथा न्यूनतम सदस्यता सेवा सहयोग राशि ₹365 अग्रिम रूप से इसी आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए QR CODE के माध्यम से जमा कराकर संगठन को सूचित कर दिया है।” 

हिंदुत्व रक्षा महासंघ से जुड़ने की प्रारंभिक पात्रता

हिंदुत्व रक्षा महासंघ से जुड़ने के लिए अभ्यर्थी को निम्नलिखित गुण और मान्यताएँ रखनी अनिवार्य हैं:

    1. आप सनातनी धर्म का पालन करते हों।

    2. आप गौभक्ति और मातृभूमि के प्रति प्रेम की भावना रखते हों।

    3. आप मातापिता और गुरुजनों के प्रति आदर की भावना रखते हों।

    4. आपके मन में देश, धर्म और संस्कृति के लिए कार्य करने की प्रबल भावना हो।

    5. आप भारत के संविधान और कानूनों का पालन करते हुए संगठन में योगदान देने के इच्छुक हों।

अपेक्षित आचरण:

केवल वही अभ्यर्थी संगठन से जुड़ने के लिए प्रारंभिक पात्रता रखते हैं जो उपरोक्त सभी शर्तें पूरी करते हों।

किसी भी सदस्य द्वारा कानून का उल्लंघन करने या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर तत्काल सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।

हिंदुत्व रक्षा महासंघ से जुड़कर प्रत्येक सदस्य से अपेक्षा की जाती है कि वह देश और धर्म के गौरव में वृद्धि करने वाला कार्य करे।

सदस्य को हिंदुत्व रक्षा महासंघ संगठन की अनुशासनात्मक नीतियों का पालन करना अनिवार्य है।

हिंदुत्व रक्षा महासंघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अन्य सदस्यों के प्रति सद्भाव और सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।

अनुशासन और  प्रतिबद्धता:

किसी भी सदस्य द्वारा अनुशासनहीनता या संगठन के पदाधिकारियों के प्रति असम्मानजनक व्यवहार प्रदर्शित करने पर, वह सदस्य सभी संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त समझा जाएगा।

संगठन से आधिकारिक रूप से जुड़ने हेतु, कम से कम सामान्य सदस्य बनना आवश्यक है। यह आपको केवल दायित्व  और अवसर ही नहीं देता, बल्कि संगठन के महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय भागीदारी का मार्ग भी खोलता है।